चौबेपुर के परानापुर गांव स्थित बलदेव नगर अखाड़े में जुटेंगे नामी पहलवान
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)।क्षेत्र के परानापुर गांव स्थित बलदेव नगर अखाड़े पर आगामी 17 जनवरी को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कुश्ती दंगल में प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के नामी-गिरामी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजक संतराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल के दौरान दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे ग्रामीण अंचल में कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील की है।




