पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, जनहित में करते हैं निस्वार्थ सेवा : सुजीत सिंह

सारनाथ में पत्रकार प्रेस क्लब का आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। सारनाथ स्थित शिवम पैलेस में शुक्रवार को पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र संयोजक सुजीत सिंह डॉक्टर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं। वे सरस्वती के साधक होने के साथ-साथ कड़ी मेहनत से सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में जो मांगें रखी गई हैं, उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराकर न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में संगठन निरंतर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ की पुत्री एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सबसे जागरूक और सजग कौम हैं। पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश का एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है, जो पत्रकारों के हित में सतत कार्य कर रहा है। उन्होंने भी पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक एवं पूरी टीम की ओर से मुख्य अतिथि व अति विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बाबा काशी विश्वनाथ का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह ‘सोनू’, संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, पूर्वांचल संयोजक आकाश यादव, वाराणसी जिला अध्यक्ष पवन पांडे, भदोही जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे, चंदौली जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मऊ जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जौनपुर जिला संयोजक विवेक सिंह राजपूत सहित विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह