पुण्यतिथि पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने भावुक होकर किया स्मरण
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडेय ने अपने पूज्य दादा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादा जी द्वारा दिए गए संस्कार और सीख ही उनके जीवन का आधार हैं और आज भी वही उन्हें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
बरगद की तरह पूरे परिवार को दिया संरक्षण
संपूर्णानंद पांडेय ने कहा कि उनके दादा जी एक बरगद के पेड़ की तरह थे, जिन्होंने पूरे परिवार को अपनी छाया में सुरक्षित रखा। भले ही आज वे शारीरिक रूप से परिवार के बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद स्वर्ग से भी हर कदम पर मार्गदर्शन करता है।
जीवन मूल्यों की अमूल्य विरासत
उन्होंने कहा कि दादा जी उनके लिए केवल अभिभावक नहीं, बल्कि संस्कार, सादगी और प्रेम की सजीव प्रतिमूर्ति थे। उनके जीवन मूल्य आज भी पूरे परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखाते रहेंगे।
पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि प्रणाम
संपूर्णानंद पांडेय ने भावुक शब्दों में कहा कि उनके पूज्यनीय दादा जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि प्रणाम। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दादा जी की स्मृतियां सदैव परिवार के जीवन को आलोकित करती रहें।




