ई-चालान लिंक के नाम पर साइबर ठगी, 6.68 लाख रुपये की हेराफेरी

चौबेपुर थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप लिंक से खाते से उड़ाई गई बड़ी रकम

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। धौरहरा गांव निवासी सर्वेश कुमार रघुवंशी के व्हाट्सएप पर आए ई-चालान लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उनके बैंक खाते से बड़ी रकम उड़ा ली। पीड़ित के अनुसार 14 जनवरी को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 4.98 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

इतना ही नहीं, उसी दिन इंस्टा जंबो लोन के नाम पर 1.70 लाख रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह कुल 6.68 लाख रुपये की हेराफेरी की गई, जबकि खाते में केवल 711.75 रुपये शेष रह गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साइबर सेल जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों की पहचान और धनराशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, विशेषकर ई-चालान या लोन के नाम पर आए मैसेज पर क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें, ताकि समय रहते ठगी से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा