अधिवक्ताओं की गाड़ियों को टोल टैक्स मुक्त करने की मांग

टोल प्लाजा कर्मियों की अभद्रता और मारपीट के विरोध में कांग्रेस विधि विभाग का ज्ञापन

 

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी ने अधिवक्ताओं की गाड़ियों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों और बाउंसरों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की घटनाओं को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है।

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के विधि विभाग से जुड़े अधिवक्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एनएचएआई चेयरमैन एवं जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सौंपा।

टोल प्लाजा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी और बाउंसर अक्सर गुंडों जैसा व्यवहार करते हैं। यदि फास्टैग तकनीकी कारणों से काम नहीं करता है तो जबरन दोगुना टोल वसूला जाता है, जिससे अधिवक्ता समाज को अपमानित और असहज महसूस करना पड़ता है। यह व्यवहार अधिवक्ताओं की गरिमा के विरुद्ध है।

देश निर्माण में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज ने भारत को आजादी दिलाने से लेकर आज के नव भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी निभाता रहेगा। अधिवक्ताओं के सम्मान और देश के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए देशभर के सभी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं की गाड़ियों को टोल टैक्स मुक्त घोषित किया जाना चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं के लिए टोल टैक्स माफी की मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी का विधि विभाग और अधिवक्ता गण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में रहे शामिल

ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिवपुर विधानसभा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, कांग्रेस विधि विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह एडवोकेट, विरेंद्र कुमार पंडित एडवोकेट, मनोज पांडेय, अशोक कुमार, लालबहादुर, आदर्श कुमार एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप