ईंधन भरवाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद, पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट

चोलापुर के किंग फ्यूल सेंटर पर चार पहिया सवारों ने दी जान से मारने की धमकी

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर स्थित किंग फ्यूल सेंटर (एचपी पेट्रोल पंप) पर ईंधन भरवाने के बाद भुगतान को लेकर हुआ विवाद गंभीर रूप ले गया। आरोप है कि चार पहिया वाहनों से आए कुछ लोगों ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पेट्रोल भरवाकर नहीं किया भुगतान

पेट्रोल पंप के प्रबंधक संदीप कुमार पुत्र भोनू, निवासी ग्राम धरसौना (चोलापुर) ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 11 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे स्कॉर्पियो और इंडिगो कार से आए लोगों ने क्रमशः 4,300 रुपये और 2,500 रुपये का पेट्रोल भरवाया। भुगतान की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कर्मचारियों को धमकाने लगे।

असलहे की धमकी से दहशत

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति के पास असलहा भी था, जिसे दिखाकर कर्मचारियों को डराया गया। इससे पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पंप प्रबंधक ने शनिवार को थाना चोलापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

इस मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रकरण में बीएनएस की धारा 352 और 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा