केंद्रीय विद्यालय परियोजना में आठ साल की देरी पर डॉ. कृष्ण गोपाल का सख्त रुख

भंदहा कला में ग्रामीणों से संवाद, उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कृष्ण गोपाल ने भंदहा कला राजवारी हवाई पट्टी क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय परियोजना में विगत आठ वर्षों से हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले को लेकर संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

भारतीय विद्या अध्ययन संस्थान के काशी समूह की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान भंदहा कला गांव में प्रवास करते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयासों से वर्ष 2018 में आवश्यक भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन को सौंप दी गई थी तथा रक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के अभाव के बावजूद केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण आज तक प्रारंभ नहीं हो सका है, जबकि इसका शिलान्यास वर्ष 2019 में ही कर दिया गया था। इस लंबी देरी से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरी निराशा है।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके और क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा