भंदहा कला के रसेश ने विश्वविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में दीक्षांत समारोह के दौरान मिला स्वर्ण पदक

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भंदहा कला ग्राम निवासी रसेश चांद्रायण ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में सूचना प्रौद्योगिकी विषय में बीएससी की परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को हरिद्वार में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

रसेश की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रसेश के पिता नर नाहर पाण्डेय प्रगतिशील किसान हैं, जबकि माता रूबी पाण्डेय गृहिणी हैं। परिवारजनों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

रसेश के चाचा वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में रसेश प्रतिष्ठित साउथ एशियन विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में त्रिवर्षीय समन्वित एमएससी–एमटेक सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रसेश भविष्य में भी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप