राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अनन्या सिंह का शानदार प्रदर्शन

69वीं राष्ट्रीय योगासन अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता में ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल

वाराणसी। जलगांव में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय योगासन अंडर-17 बालिका (स्कूल गेम्स) प्रतियोगिता में सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज सेहमलपुर की छात्रा अनन्या सिंह ने परंपरागत योगासन शैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर इंडिया 28वीं रैंक प्राप्त की। राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव और जनपद का नाम रोशन हुआ है।

विद्यालयी कोच एवं स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अनन्या इससे पूर्व भी पिछले वर्ष अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अनन्या की निरंतर मेहनत और अनुशासन ही इस सफलता की कुंजी है।

अनन्या को समय-समय पर तराशने में व्यायाम शिक्षिका प्रिया मिश्रा (अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज) की भूमिका भी सराहनीय रही। तकनीकी प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास से अनन्या ने राष्ट्रीय मंच पर सशक्त प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता से लौटकर अनन्या के गांव पश्चिमपुर पिंडरा पहुंचने पर ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, दादा शिव शंकर सिंह, दादी छवि देवी, माता प्रिया सिंह, पिता संजय सिंह, शिक्षक क्षितिश दीक्षित व प्रवीण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अनन्या को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह