भेड़हा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कमरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज

 

वाराणसी (मिर्जामुराद)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

परिजनों के अनुसार भेड़हा गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार (25) पुत्र श्यामलाल चार दिन पूर्व अपने ससुराल, भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोसिंह स्थित जयरामपुर गांव गया हुआ था। बुधवार रात करीब 10 बजे के बाद वह घर लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया।

 

गुरुवार सुबह देर तक युवक के न उठने पर परिजन कमरे में पहुंचे और जब जगाने का प्रयास किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पुलिस और मिर्जामुराद थाना पुलिस को सूचना दी।

 

मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि प्रद्युम्न की शादी 22 मई 2025 को भदोही के औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री आंचल से हुई थी। शादी के बाद से ही आंचल अधिकतर मायके में रह रही थी। चार दिन पूर्व उसने गहने लेकर आने के बहाने प्रद्युम्न को बुलाया था। आरोप है कि वहां उसकी बाइक और मोबाइल रख लिए गए और उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई थी।

 

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि सुबह से ही पत्नी और ससुराल पक्ष को सूचना दी गई, लेकिन वे लगभग तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा