डायट सारनाथ में बहु-स्तरीय शिक्षण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

200 से अधिक शिक्षकों ने किया सहभाग, टीचिंग वीडियो का हुआ मूल्यांकन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ, वाराणसी में प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के अंतर्गत 20 से 22 जनवरी तक अंग्रेज़ी, हिंदी एवं सामाजिक विषयों के दक्षता आधारित बहु-स्तरीय शिक्षण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में जनपद वाराणसी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 200 से अधिक शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीचिंग वीडियो का प्रदर्शन एवं मूल्यांकन किया गया, जिससे शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक परिवेश में बहु-स्तरीय शिक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे छात्रों का समग्र एवं बहुआयामी विकास संभव होता है।

सामाजिक विषय के प्रशिक्षण प्रभारी अनुराग सिंह, गोविन्द चौबे एवं नीलिमा राय ने संयुक्त रूप से बताया कि बहु-स्तरीय शिक्षण पद्धति सामाजिक विज्ञान विषय के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे न केवल छात्रों की विषय के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि उनमें गहन समझ एवं जिज्ञासा भी विकसित होती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संदर्भ दाता डॉ. आलोक कुमार मौर्य, परम विश्वास, रविशंकर त्रिपाठी, डॉ. सुमन कुमारी एवं डॉ. वंदना पाण्डेय ने विभिन्न सत्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस अवसर पर अनुज श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम