लेखपाल पर हमला, सरकारी अभिलेख फाड़े, जान से मारने की धमकी

चौबेपुर थाना क्षेत्र के डेगरुपुर गांव की घटना, कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डेगरुपुर गांव में गुरुवार दोपहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सरकारी कार्य से पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट कर दी गई। तहसील दिवस व आईजीआरएस प्रार्थना पत्र की जांच के साथ ही तहसीलदार न्यायिक सदर, वाराणसी के आदेश के अनुपालन में नोटिस तामील कराने पहुंचे रौना कला के लेखपाल सतीश यादव पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

लेखपाल के अनुसार, वह विपक्षी रघुनाथ पुत्र मग्गू को नोटिस देने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित अतिक्रमणकारी रघुनाथ यादव व उसके परिजन—चंद्रभूषण, रमेश, बृजेश, अजीत, प्रदीप तथा 2–3 अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान लेखपाल के पास मौजूद सरकारी अभिलेख, नजरी नक्शा व नोटिस को फाड़कर फेंक दिया गया।

आरोपियों ने लेखपाल को दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य लेखपालों में आक्रोश फैल गया और लगभग 20 लेखपाल चौबेपुर थाने पहुंचकर तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।

थाना अध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर लेखपाल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट