सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित जीवन को किया गया स्मरण
वाराणसी। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों, संघर्ष और जनसेवा के संकल्प को नमन करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयुष यादव (महानगर अध्यक्ष), शिवम भक्ति, आदर्श गौतम, नवनीत सोनकर, सूरज उपाध्याय, वारिश अली तथा राहुल चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




