उत्तर प्रदेश दिवस पर पिंडरा तहसील में विकास का उत्सव

पहली बार भव्य आयोजन, योजनाओं का प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

पिंडरा (वाराणसी)। तहसील परिसर में शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई दिशा तय की है। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार, व्यापारिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह योजना कारीगरों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। मशीनें पाकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

आयोजन में कथक नृत्य, योग प्रदर्शन सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। शिक्षा, कृषि, बिजली, बाल विकास परियोजना एवं पोषण विभाग सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

 

विधायक ने बताया कि पिंडरा तहसील अब तक 23 बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। बसनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम और पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को द्वितीय स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अब 24 घंटे ऑनलाइन उपलब्ध हैं। साथ ही गढ़खरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना और 50 बीघा भूमि में 18 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

कार्यक्रम में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एवीएसए विनोद मिश्रा, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, तहसीलदार एस.डी. अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, एसीपी प्रतीक कुमार चौहान सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा