भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

वाराणसीजिले के खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आज़ाद हिंद फ़ौज का प्रसिद्ध गीत “सुख चैन की बरखा बरसे, भारत भाग्य है जागा” प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। छात्राओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन किया और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसा ऐतिहासिक नारा देकर युवाओं में क्रांतिकारी चेतना जगाई।

विद्यालय के प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होकर असंख्य युवाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन त्याग, साहस और देशप्रेम का प्रतीक है, जिसने यह सिद्ध किया कि स्वतंत्रता दृढ़ इच्छाशक्ति और बलिदान से प्राप्त होती है।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पंकज सिंह, अरविंद सिंह, रणजीत प्रताप सिंह, जुगनू चौरसिया, अजय यादव, रामजन यादव, धीरज नाथ राय, बलवंत, सुमन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा