चोलापुर क्षेत्र में बसपा की संगठनात्मक बैठक

ग्रामीण स्वास्थ्य और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुलेमापुर एवं तेवर (मटका पर) में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा विधानसभा संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य, भावी प्रत्याशी राजू सेठ ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर गांव-गांव मिनी अस्पताल स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण जनता को सस्ती, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा से गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में सरकार बनने पर इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जिला संयोजक पप्पू पटेल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं संयोजक संतोष कुमार गौतम और विधानसभा संयोजक सीताराम त्यागी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चोलापुर) ने कहा कि बसपा की नीतियां सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित हैं, जिन्हें गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में बतौर अतिथि डॉ. जयप्रकाश (प्रवक्ता, जौनपुर), वरिष्ठ अतिथि बाहुद्दीन सिद्दीकी, विधानसभा संयोजक श्रवण कुमार (पिंडरा), मनोज यादव, शशिभूषण, विपिन प्रसाद प्रधान, गोविंद प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि बहुजन समाज पार्टी को गांव स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा जनसमस्याओं को लेकर जनआंदोलन को तेज किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता और समान अवसर के सिद्धांत पर चलने वाली बसपा ही आम जनता की सच्ची आवाज बन सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह