कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

कुंज विहार के पॉश इलाके में कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा, कई हिरासत में

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार में एक आवासीय मकान में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर कई युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं शिवाकांत मिश्रा, थाना प्रभारी, कैंट ने किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कैंट थाना पुलिस द्वारा गुप्त निगरानी की गई। पुख्ता जानकारी मिलने पर बुधवार देर रात पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अड्डे को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

“इस इलाके से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निगरानी के बाद सही समय पर कार्रवाई कर इस अड्डे को तोड़ा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के पॉश इलाकों में इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस की नजर लगातार ऐसे तत्वों पर बनी हुई है।

कुंज विहार जैसे शांत और संपन्न माने जाने वाले इलाके में इस तरह की गतिविधियों के सामने आने से स्थानीय निवासियों में चिंता देखी गई। हालांकि, लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए आसपास के अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा