डुबकियां बाजार में ट्रक की टक्कर से तीन घायल

डुबकियां बाजार में ट्रक की टक्कर से तीन घायल, बहरामपुर के पास कार–स्कार्पियो भिड़ंत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। शनिवार शाम करीब 5 बजे वाराणसी–गाजीपुर हाइवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। एक घटना डुबकियां बाजार में हुई, जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जबकि दूसरी घटना बहरामपुर गांव के पास सामने आई, जहां कार और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई।

डुबकियां बाजार में वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहा एक ट्रक हाइवे पार करते समय बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार मनोज यादव, उनकी भांजी अनिता देवी और प्रगति यादव (निवासी नरपतपुर) घायल हो गए। बताया गया कि तीनों शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी हाइवे पर बहरामपुर गांव के समीप शाम करीब 5 बजे गाजीपुर से वाराणसी आ रहे एक दारोगा की कार को पीछे से काले रंग की स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि समय रहते नियंत्रण हो जाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने हाइवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा