चौबेपुर में भीषण सड़क हादसा

बलुआ रोड पर अनियंत्रित बाइक ने स्कूटी सवार व्यापारी को मारी टक्कर, हालत गंभीर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। कस्बा क्षेत्र के बलुआ रोड पर शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कस्बे के व्यापारी आशीष बरनवाल (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष बरनवाल घर से अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यापारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल पहड़ियां स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। बताया गया कि घटना के समय घायल के माता-पिता गुवाहाटी में थे, जिन्हें सूचना मिलते ही वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित…

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप