भंदहा कलां में गंगा से युवक का शव बरामद

पहचान पत्र से हुई मृतक की शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भंदहा कलां इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगा नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। गंगा किनारे मौजूद लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान मोहम्मद आसिफ (पुत्र मोहम्मद आलम), निवासी लहंगपुरा सोनिया, वाराणसी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    सरकारी योजनाओं की जानकारी, निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गोपपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय छाही में मंगलवार को शिक्षा चौपाल का…

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    परबतपुर–कादीपुर स्टेशन के बीच हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के परबतपुर और कादीपुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार शाम करीब साढ़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों का अभिनंदन

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्रवीर निहाल सिंह की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन

    बीएचयू में भारतीय-पाश्चात्य कला संवाद पर व्याख्यान-प्रदर्शन