वाराणसी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच

बीएसए एकादश व बीईओ एकादश का मुकाबला ड्रॉ, खेल के जरिए दिया गया मतदान का संदेश

वाराणसी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मुनारी स्थित एसबीएस क्रिकेट अकादमी में बीएसए एकादश एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य खेल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

टॉस जीतकर बीईओ एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 95 रन बनाए। जय प्रकाश ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली, जबकि नागेंद्र ने 14 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसए एकादश ने भी निर्धारित ओवरों में 95 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने 25 रन और रितेश ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दोनों टीमों द्वारा समान रन बनाने के कारण मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मैच के उपरांत बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी जाति, धर्म के भेदभाव के तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव (बड़ागांव), विनोद मिश्रा (पिंडरा), पंकज कुमार (हरहुआ), शशिकांत श्रीवास्तव (आराजी लाइन्स) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा