भगवती धाम इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

 

वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनुज कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने परेड एवं सलामी देकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित किया और देशभक्ति नारों से वातावरण को ओतप्रोत कर दिया।

मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों के स्वागत में छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य और “वंदे मातरम्” पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सर्वोपरि है और कर्तव्य व नैतिक मूल्यों के पालन से ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

वहीं विद्यालय प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सत्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति, भाषण एवं समूह गीत सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रामानुज सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हौसिला प्रसाद सहित मनोज कुमार सिंह, मन्नू लाल मौर्य, हरीश उपाध्याय एवं संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा