गरीब सहायक एवं उत्थान समिति में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान के प्रति निष्ठा और विकसित भारत के संकल्प को किया गया दोहराव

वाराणसी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भगवानपुर, विकास खंड हरहुआ स्थित गरीब सहायक एवं उत्थान समिति के पंजीकृत कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “गर्व से कहो हम हिंदुस्तानी हैं” के उद्घोष के साथ देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान के मूल्यों पर चलकर ही देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।

समारोह में संतोष कुमार कश्यप, चम्पा बनवासी, ऊषा बनवासी सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और संविधान के मार्गदर्शन से भारत निश्चित रूप से एक सशक्त, विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र बनेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ