किड्स विला इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक उद्बोधनों से गूंजा देशभक्ति का माहौल

 

वाराणसी (बरई, उमरहा)। किड्स विला इंग्लिश स्कूल, बरई, उमरहा में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समूचे परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पीटीआई संपादक डॉ. कविंद्र नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थापक एवं प्रसिद्ध कवि श्री हिमांशु उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि डॉ. कविंद्र नारायण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। वहीं श्री हिमांशु उपाध्याय ने काव्यात्मक शैली में देशप्रेम, शिक्षा और संस्कारों पर प्रेरक विचार प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं लघु नाट्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमती मेहरे द्रक्षा, पूनम यादव, शैलेश राय, नीरज शिशोदिया, संतोष एवं दिव्यांशी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम त्यागी द्वारा किया गया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं शिवानी, आंचल, एम.एल. पॉल, लता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा