राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर SVEEP अभियान के तहत क्रिकेट मुकाबला, बीईओ इलेवन विजयी

मुनारी खेल मैदान में हुआ मैत्रीपूर्ण मैच, अधिकारियों व शिक्षकों ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को SVEEP (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) अभियान के अंतर्गत चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी खेल मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त बनाना रहा।

मतदाता शपथ कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1 बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) इलेवन एवं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) इलेवन के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष के बाद बीईओ इलेवन ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

बीईओ इलेवन की टीम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने किया, जबकि बीएसए इलेवन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव सहित विभिन्न खंडों के शिक्षा अधिकारी व शिक्षक शामिल रहे। मैच का आंखों देखा हाल खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र स्कंद गुप्त ने प्रस्तुत किया, वहीं स्कोरिंग की जिम्मेदारी अखिलेश यादव एवं रविन्द्र वर्मा ने निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्थापक प्रीति सिंह (चिरईगांव) रहीं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मतदान को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल