हर हाथ में तिरंगा, चौबेपुर में शान से मना 77वां गणतंत्र दिवस

रेलवे स्टेशन से लेकर सरकारी संस्थानों तक गूंजा राष्ट्रगान, अमर शहीदों को किया गया नमन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व चौबेपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व अर्धसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया गया।

कादीपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर सुंदरम झा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर रेलकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया। वहीं राजवाड़ी रेलवे स्टेशन, सहकारी बैंक परिसर तथा पावर हाउस में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा