चांदपुर रेतापार जंगल में संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया निष्क्रिय, जांच में पटाका निकला

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के चांदपुर रेतापार जंगल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल में पशु चरा रहे चरवाहों को सिंदूरी रंग का एक संदिग्ध गोला दिखाई दिया। आशंका जताई गई कि यह विस्फोटक हो सकता है, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

चरवाहों के अनुसार, एक बुजुर्ग चरवाहे ने बताया कि जंगली सुअरों के शिकार अथवा उन्हें भगाने के लिए पूर्व में इसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था और पैर पड़ते ही उसमें विस्फोट हो सकता है। इस जानकारी के बाद आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए।

मामले की सूचना तत्काल चांदपुर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बनाकर संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय कराया गया।

चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच में उक्त वस्तु विस्फोटक नहीं, बल्कि एक पटाका निकला, जिसका उपयोग जंगली सुअरों को भगाने के लिए किया जाता है। आशंका के चलते चरवाहों ने इसे बम समझ लिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने पटाके को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और स्वयं उसे छूने या हटाने का प्रयास न करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक