नम आंखों से विदा हुईं माँ सरस्वती

मुकिमगंज सदर मुहाल में शांतिपूर्ण विसर्जन, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम

 

वाराणसी। मुकिमगंज सदर मुहाल स्थित माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब में स्थापित माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की रात्रि शांतिपूर्ण और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन से पूर्व महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकते रहे, वहीं अबीर-गुलाल उड़ने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भक्तों ने नम आंखों से माँ को विदाई दी और उनके चरणों में नतमस्तक होकर विद्या का आशीर्वाद मांगा। जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए युवकों की टोलियां प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में लेकर सदर मुहाल, प्रहलाद घाट, काशी स्टेशन, मुकिमगंज, मछोदरी होते हुए भारतेंदु हरिश्चंद्र उद्यान (कंपनी बाग तालाब) पहुंचीं, जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब द्वारा स्थापित पंडाल को ‘डमरू’ थीम पर सजाया गया था। पूरे पंडाल में डमरू सजावट के साथ थर्माकोल से निर्मित महादेव का शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। विसर्जन से पूर्व भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

पूजा कार्यक्रम भाग्योदय जन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी क्लब के सचिव रितिक जायसवाल एवं भाग्योदय जन सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने दी। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश