निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 162 लोगों की जांच, 78 मोतियाबिंद मरीज चयनित

चयनित मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण, 25 फरवरी को लगेगा अगला शिविर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भन्दहां कला स्थित आशा ट्रस्ट केंद्र पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 162 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 78 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण एवं चश्मा की सुविधा प्रदान की जाएगी। आवश्यक चिकित्सकीय जांच के उपरांत गुरुवार को अस्पताल में सभी चयनित मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को अस्पताल की बस से सभी मरीजों को वापस आशा ट्रस्ट केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

नेत्र परीक्षण शिविर में आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की सामुदायिक आउटरीच टीम के राजा सिंह, चंदन, अंशिका श्रीवास्तव, मनीषा भारती और संजू यादव ने सेवाएं दीं।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और आशा ट्रस्ट के सहयोग से ऐसे शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को मोतियाबिंद जैसी समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर अगला नेत्र परीक्षण शिविर 25 फरवरी को आयोजित होगा।

शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप सिंह, दीन दयाल, सनी, ब्रिजेश कुमार, सौरभ चन्द्र, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सारिका, निकिता, अन्नू सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    ‘पंच परिवर्तन’ से ही बनेगा भविष्य का भारत : वक्ता   वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आईसीएसएसआर प्रायोजित ‘पंच परिवर्तन और भविष्य का भारत’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन