चौबेपुर व चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के मामलों में दर्ज हैं मुकदमे, गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देश पर चौबेपुर और चोलापुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। यह कदम पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशों के क्रम में उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

चौबेपुर थाना क्षेत्र से पिकेश कुमार पुत्र रामाश्रय राम तथा राहुल यादव पुत्र राम भरोसे यादव के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पिकेश कुमार के विरुद्ध गोवध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं राहुल यादव के खिलाफ भी गोवध निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामले पंजीकृत हैं। राहुल यादव की हिस्ट्रीशीट संख्या 53-ए निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में चोलापुर थाना क्षेत्र के परसादीपुर निवासी राहुल यादव पुत्र फौजदार यादव की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जिसकी संख्या 102-ए है। उसके खिलाफ भी गोवध निषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब इन सभी शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई है और आगे भी अपराध नियंत्रण के लिए इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा