बरही कला ग्राम सभा बना मॉडल यूथ ग्राम, प्रधान दिलीप सिंह राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

भारत मंडपम, नई दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय सचिव ने किया सम्मान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बड़ागांव विकास खंड की ग्राम सभा बरही कला को मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम प्रधान दिलीप सिंह को पंचायती राज विभाग के केंद्रीय सचिव विवेक भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह भारत मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चयनित ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की।

राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने जनपद का गौरव बढ़ाया। सम्मान की सूचना मिलते ही ग्राम सभा बरही कला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान दिलीप सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि बरही कला ग्राम सभा में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने, खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा डिजिटल सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रधान ने इस सम्मान का श्रेय ग्राम पंचायत सदस्यों, गांव के युवाओं, महिलाओं और सभी ग्रामीणों को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए ग्राम प्रधानों ने भी दिलीप सिंह के नेतृत्व की सराहना की और बरही कला ग्राम सभा को अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा