कपसेठी पुलिस ने मंदिर चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चोरी का घंटा व पीतल के झाल बरामद

वाराणसीकपसेठी थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंदिर चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम महिमापुर के पास से अभियुक्त हरिराम मुसहर पुत्र सोमारू, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 31 वर्ष) को चोरी के घंटे और पीतल के झाल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी से संबंधित पीतल का घंटा और छाल (झाल) बरामद की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना कपसेठी पर वादी कृपा शंकर सिंह द्वारा दी गई लिखित सूचना के अनुसार, 22 नवंबर 2025 की रात बाबा कोटेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम दांदूदपुर (विगवापुर), थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी से अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ा पीतल का घंटा (लगभग 25 किलोग्राम), आठ छोटे पीतल के घंटे (कुल लगभग 40 किलोग्राम), एक पेन ड्राइव तथा पीतल के झाल की तीन जोड़ियां चोरी कर ली गई थीं। इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि लगभग एक माह पूर्व उसने नदी किनारे स्थित शंकर जी के मंदिर से घंटा और छाल चोरी की थी। अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक