धौरहरा विद्युत कैंप का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, 43 उपभोक्ताओं को मिली बिल में राहत

बिजली बिल राहत योजना से 3.84 लाख का राजस्व, ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप बढ़ाने के निर्देश

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। उगापुर उपखंड के अंतर्गत ग्राम धौरहरा में आयोजित विद्युत कैंप का निरीक्षण मुख्य अभियंता राकेश पाण्डेय ने किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र गौतम, उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अजीत कुमार, विकास खंड अधिकारी शिव नारायण सिंह एवं अवर अभियंता आदित्य पाण्डेय उपस्थित रहे।

कैंप में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत कुल 43 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए अपने बकाया विद्युत बिलों में भारी छूट का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।

विद्युत कैंप के माध्यम से विभाग को 3.84 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। मुख्य अभियंता राकेश पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे जनहितकारी कैंपों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत मिल सके और विभागीय राजस्व में वृद्धि हो।

निरीक्षण के दौरान कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया और कहा कि जनता को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण