श्रीराम कथा में वन गमन व भरत मिलाप प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

मानस पीयूष जी महाराज की भावपूर्ण प्रस्तुति से जयरामपुर में उमड़ा भक्ति रस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। जयरामपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर भक्ति और करुणा से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर मानस प्रवक्ता मानस पीयूष जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए वन गमन प्रसंग की मार्मिक व्याख्या प्रस्तुत की।

कथा के दौरान राज्याभिषेक की तैयारियों से लेकर प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के वन प्रस्थान तक की घटनाओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। कथा की सारगर्भित एवं संवेदनशील व्याख्या ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहरे भावलोक में डुबो दिया।

सप्तम दिवस का मुख्य आकर्षण प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग रहा। इस दृश्य का अत्यंत मार्मिक चित्रण सुनकर पंडाल में मौजूद अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। श्रोताओं ने कथा श्रवण को आत्मिक अनुभूति बताते हुए स्वयं को धन्य महसूस किया।

कथा के समापन पर विधिवत आरती संपन्न हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में सत्यम, शिवम, सुंदरम, विनय, संजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति संगीत से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा