वाराणसी को मिला पहला समावेशी स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय

महापौर ने नेहरू मार्केट में किया लोकार्पण, हैंड ड्रायर व सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा

वाराणसी। शहर को स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। मैदागिन स्थित नेहरू मार्केट (कालभैरव वार्ड) में शहर का पहला समावेशी एवं अत्याधुनिक स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हुआ है, जिसका शुक्रवार को अशोक कुमार तिवारी ने लोकार्पण किया। यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकसित किया गया है।

महापौर ने कहा कि मैदागिन और कालभैरव जैसे अत्यंत व्यस्त क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधा से व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और दर्शनार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। पीपीपी मॉडल पर विकसित इस स्मार्ट शौचालय के निर्माण पर नगर निगम द्वारा करीब 12.70 लाख रुपये की लागत वहन की गई है।

इस शौचालय की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है। यहां पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी अलग-अलग सीटों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, हैंड ड्रायर, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन तथा सिटीजन फीडबैक मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

स्मार्ट शौचालय का संचालन और रखरखाव मे. स्वच्छ सुदीप फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। ऐसे में यह सुविधा नेहरू मार्केट के व्यापारियों के साथ-साथ प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा