प्राथमिक विद्यालय राजवाड़ी में शिक्षा चौपाल का आयोजन

निपुण भारत मिशन के तहत अभिभावकों को किया गया जागरूक, नियमित विद्यालय भेजने का लिया संकल्प

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के राजवाड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय राजवाड़ी, संकुल राजवाड़ी में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम प्रधान साधु राम यादव, समाजसेवी राजकुमार सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा चौपाल में बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संवाद के माध्यम से शिक्षक–अभिभावक के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। चौपाल के दौरान निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए अक्षर ज्ञान और संख्या ज्ञान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में सभी अभिभावकों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजेंगे और उनकी पढ़ाई में रुचि लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका अंकिता एवं रमेश ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक बिनोद सिंह ने प्रस्तुत किया। शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता को और सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दुर्गाकुंड वार्ड में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन