उमरहां में बकरियों की रहस्यमयी बीमारी से बकरी पालक परेशान

तीन माह में सौ से अधिक बकरियों की मौत, इलाज के बावजूद नहीं थम रहा सिलसिला

चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव क्षेत्र के उमरहां गांव में आजीविका के रूप में व्यवसायिक स्तर पर बकरी पालन कर रहे बकरी पालक रोशन लाल इन दिनों बकरियों में फैल रही एक रहस्यमयी बीमारी से बेहद परेशान हैं। बीते तीन माह के भीतर सौ से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

बकरी पालक का कहना है कि कोरोना काल के बाद उन्होंने बकरी पालन को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया था। एक समय उनके पास लगभग 250 बकरा-बकरी थीं, लेकिन नवंबर 2025 से अब तक लगातार बीमारी के चलते सौ से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है। पशुचिकित्सकों से संपर्क करने पर कृमिनाशक दवा तथा पीपीआर रोधी टीके भी दिए गए, बावजूद इसके बकरियों के मरने का सिलसिला नहीं रुका।

रोशन लाल ने बताया कि पशुचिकित्सक द्वारा प्रभावित बकरियों को बरकछा एवं मिर्जापुर ले जाकर दिखाने की सलाह दी गई है, लेकिन बार-बार होने वाली मौतों से वे मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। उन्होंने प्रशासन और पशुपालन विभाग से गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराने तथा बीमारी का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बची हुई बकरियों को बचाया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह