केंद्रीय बजट को लेकर किसान मोर्चा का समर्थन, पवन कुमार चौबे ने की सराहना

किसान, युवा, गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को साधने वाला बजट बताया

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन कुमार चौबे ने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा वर्ग और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।

पवन कुमार चौबे ने बताया कि यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है, जिससे समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों से किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी, वहीं व्यापारियों और मध्यम वर्ग को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं पैदा करेगा। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा