कपीसा गांव में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

एक लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, हजारों दर्शकों ने लिया रोमांचक मुकाबलों का आनंद

 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर क्षेत्र के कपीसा गांव में रविवार को स्वर्गीय गुरु राजनाथ सिंह पहलवान एवं स्वर्गीय गुरु रामजीत पहलवान की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर से देर शाम तक चले इस दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित पूर्वांचल के नामचीन पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल की सबसे बड़ी एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हरियाणा के शेरा गुर्जर और गाजीपुर केसरी रितेश के बीच हुई, जो कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। वहीं 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नयापुरा के सौरभ पहलवान और मंगल पहलवान के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सौरभ पहलवान ने पहमार दांव लगाकर जीत दर्ज करते हुए इनाम अपने नाम किया।

हरियाणा के केसरी आर्यन पहलवान और वाराणसी के जशवंत गिरी के बीच हुआ मुकाबला भी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः बराबरी पर छूटा। इसके अलावा दस हजार रुपये की इनामी दर्जनों कुश्तियों में भी पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दंगल में विशाल पहलवान भुजाड़ी और गया सेठ के गोलू पहलवान, धर्मराज कपीसा और देवदास डूहिया, सौरभ बनारस और मंगल दिल्ली, ज्ञानी पहलवान वाराणसी और विनीत कपीसा के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर रहीं। जबकि राजबहादुर सतमेसरा और राहुल हरहुआ के बीच हुए मुकाबले में राहुल ने शानदार धोबी दांव लगाकर जीत हासिल की।

दंगल की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कोच एवं पूर्व मध्य रेलवे के श्रीकृष्ण कुमार सिंह ने की। संचालन रामसेवक मास्टर एवं लालजी उर्फ झगड़ू भइया ने किया। रेफरी की भूमिका संतोष यादव, सुरेंद्र यादव और अशोक पहलवान ने निभाई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कौजिया, पूर्व प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह, किसान नेता अजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह तथा हिंद केसरी लालजी पहलवान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों और ग्रामीणों की मौजूदगी से आयोजन ऐतिहासिक बन गया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा