जनसुनवाई में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान शासन की मंशा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, वहां संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल निर्देश दिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल औपचारिक निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी को किए गए निस्तारण से संतुष्टि प्राप्त हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों में व्यावहारिक कठिनाइयां आ रही हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच विश्वास का माध्यम है, इसलिए इसमें पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा