शिवदासपुर वार्ड का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, जलजमाव पर जताई नाराजगी

सीवर कार्य में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी को चेतावनी, ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश

 

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को शिवदासपुर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचवटी नगर एवं सिंधुरिया कॉलोनी में बिछाई जा रही सीवर पाइपलाइन के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शिवदासपुर से मुख्य मार्ग तक नाला बाधित पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

शीतला माता मंदिर के समीप भारी जलजमाव को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सीवर लाइन का विस्तार मुख्य मार्ग तक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य शीघ्र शुरू कराने की भी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलजमाव से जनता को राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त ने वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर तथा खाली प्लॉटों में भरे पानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल विभाग को सक्शन मशीन लगाकर खाली प्लॉटों से पानी निकालने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को चूने का छिड़काव एवं एंटी-लार्वा स्प्रे सुनिश्चित करने को कहा, ताकि क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा न रहे।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को शिवदासपुर तालाब की वस्तुस्थिति की जांच का दायित्व सौंपा। उन्होंने निर्देश दिया कि यह स्पष्ट किया जाए कि तालाब के पास स्थित खाली भू-भाग सरकारी है अथवा किसी निजी व्यक्ति की संपत्ति।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद रविंद्र सोनकर, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, जेई आशुतोष, श्वेता एवं प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा