खोनपुर मंगरहुआ चोरी कांड का चौबेपुर पुलिस ने किया खुलासा

तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना चौबेपुर क्षेत्र के खोनपुर मंगरहुआ गांव में 19 जनवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया आभूषण भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खोनपुर मंगरहुआ निवासी सुजीत गुप्ता के घर हुई चोरी के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार जांच और सुरागरसी की जा रही थी।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने पनिहरी क्रॉसिंग के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में देवा सोनकर निवासी ग्राम दसौर, अनिल कुमार निवासी खोनपुर मंगरहुआ (चौबेपुर) तथा रितेश राज विश्वकर्मा निवासी पाण्डेयपुर बस्ती शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। बरामद सामान में एक जोड़ी पायल (सफेद धातु), एक जोड़ी करधनी (सफेद धातु) तथा एक जोड़ी कान की बाली (पीली धातु) शामिल है।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। चोरी की घटना के खुलासे से क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर संतोष देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा