डी एलिट इंग्लिश स्कूल को बड़ी उपलब्धि

भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता पाने वाला वाराणसी का पहला अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय बना

 

 चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित डी एलिट इंग्लिश स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय शिक्षा बोर्ड ने विद्यालय को इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक अंग्रेज़ी माध्यम में अध्ययन की मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता 02 फरवरी 2026 को दी गई।

खास बात यह है कि वाराणसी जनपद में डी एलिट इंग्लिश स्कूल पहला विद्यालय बन गया है, जिसे भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत इंटर तक अंग्रेज़ी माध्यम की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

विद्यालय के प्रबंधक श्री कुमुद उपाध्याय ने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड की शिक्षा प्रणाली आधुनिक विषयों के साथ-साथ प्राचीन भारतीय ज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भी समाहित करती है। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य वी. के. सेठ ने कहा कि अंग्रेज़ी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों का समन्वय छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मान्यता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा खोलेगी।

 

विद्यालय को मिली इस ऐतिहासिक मान्यता से अभिभावकों और क्षेत्रीय जनता में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र के बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन