दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त

75 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री, खाली कराने का अल्टीमेटम, विरोध पर मुकदमे

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए भवनों और दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। भवन व दुकान स्वामियों से संबंधित दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने के लिए कई विभागों के अधिकारियों की टीम लगाई गई है। जिन भवनों पर बकाया है या बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण हुआ है, उन पर भी शिकंजा कसते हुए रजिस्ट्री कराने की रणनीति बनाई गई है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 75 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। रजिस्ट्री कराने वाले भवन स्वामी मुआवजा लेने के बाद दुकानें व मकान खाली करने की तैयारी में हैं। अन्य प्रभावित लोग भी कैंप कार्यालय पहुंचकर मुआवजे की जानकारी ले रहे हैं।

बुधवार को अधिकारियों की टीम ने दालमंडी पहुंचकर मुनादी कराई और चौड़ीकरण की जद में आए भवनों व दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया। विरोध के बाद दर्ज मुकदमों के चलते अब क्षेत्र में खुलकर विरोध करने से लोग बच रहे हैं।

प्रशासन की ओर से प्रभावित दुकानदारों को लोहता और मोहनसराय में विस्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन व्यापारी दालमंडी के आसपास ही विस्थापन की मांग पर अड़े हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, उसके बाद ही ध्वस्तीकरण हो।

गौरतलब है कि ध्वस्तीकरण में बाधा डालने और सरकारी कार्य में खलल डालने के मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से चौक थाने में तहरीर दी गई थी। जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति की शिकायत पर दो नामजद और 25–30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा