राजेश कन्नौजिया बने भारत पेट्रोलियम के महाप्रबंधक, गांव में खुशी की लहर

चौबेपुर निवासी को मुंबई में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ग्रामीणों व समाजजनों ने दी बधाइयाँ

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप सिंह 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर गांव निवासी राजेश कन्नौजिया को भारत पेट्रोलियम (BPCL) में मुंबई स्थित कार्यालय में महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने फोन के माध्यम से राजेश कन्नौजिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में चंद्रशेखर तिवारी मून, एसपी उपाध्याय, प्रेमशंकर तिवारी, सतेन्द्र उपाध्याय, सृजन चतुर्वेदी, आशू तिवारी सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

इसी क्रम में संत गाडगे धर्मशाला, चौबेपुर में समाज के लोगों ने बैठक आयोजित कर उन्हें ढेर सारी हार्दिक बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर राजकुमार कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया, सोनू, शैलेन्द्र कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि चौबेपुर के एक साधारण परिवार से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में महाप्रबंधक पद तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश कन्नौजिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता से करेंगे तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत