ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, अवैध खनन मामले में चार पर एफआईआर

अमौली (भगतुआँ) गांव की घटना, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप सिंह

चौबेपुर (वाराणसी)। अमौली (भगतुआँ) गांव में ट्रैक्टर पलटने से हुई किशोर की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन में लगाए गए ट्रैक्टर को किशोर स्वयं चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक रोहित कुमार के परिजनों ने तहरीर में बताया कि रोहित घर से यह कहकर निकला था कि वह लाइन में काम करने जा रहा है, लेकिन उसे बहला-फुसलाकर अवैध खनन में लगा दिया गया। स्वर्वेद महामंदिर पियरी नहर मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, खुदाई की गई मिट्टी को ट्रैक्टर से उमरहाँ की ओर ले जाया जा रहा था, तभी हादसा हुआ।

मृतक के पिता धनई राम की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक रामजी यादव, प्रदीप कुमार यादव सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर UP 65 EP 9915 और जेसीबी UP 64 X 3232 को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद पूरे मामले का सच शीघ्र सामने लाया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला