वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला, पेयजल व सीवर शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण होगा

महाशिवरात्रि से पहले तैयारियों की समीक्षा, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम ने पेयजल और सीवर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए 24 घंटे की समय-सीमा तय करने का लक्ष्य रखा है। भेलूपुर स्थित जलकल विभाग में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर ने शिकायती एप के माध्यम से दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि लीकेज से संबंधित शिकायतों का समाधान हर हाल में 24 घंटे के भीतर किया जाए। महाशिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शहर के सभी प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुपर सकर मशीन से सीवर सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि सड़कों पर कहीं भी सीवर का बहाव दिखाई नहीं देना चाहिए।

कार्य में शिथिलता बरतने पर महापौर ने भेलूपुर जोन के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद और आदमपुर जोन के अधिशासी अभियंता अश्वनी भास्कर के प्रति गहरी नाराजगी जताई। हाल ही में स्थानांतरित होकर आए अधिशासी अभियंताओं को हिदायत दी गई कि वे क्षेत्रीय पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और प्रतिदिन कम से कम तीन से चार वार्डों का औचक निरीक्षण करें।

महापौर ने जानकारी दी कि होली के बाद शहर के पुराने 18 वार्डों में सीवर और पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जलकल विभाग के अभियंताओं को जल निगम और पार्षदों के साथ समन्वय कर मैप के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला