सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेंगी काशी की सड़कें

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी की सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत चल रहे कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने गोलघर कचहरी, सुंदरपुर मुख्य मार्ग की भौतिक प्रगति देखी और अस्सी घाट से रविदास घाट तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सीएम ग्रिड्स योजना के प्रथम चरण में 4784.53 लाख रुपये की लागत से शहर की छह प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन सड़कों को 10 मीटर से अधिक चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही, भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ,
आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी विकसित की जा रही हैं।
अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट बनने से भविष्य में बिजली या पाइपलाइन कार्यों के लिए सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

द्वितीय चरण के तहत भेलूपुर विद्युत कार्यालय से वंशीधर अपार्टमेंट तक के मार्ग के लिए 722.15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग पर कार्य प्रगति पर है। कुछ सड़कों पर अब तक 40 से 47 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों पर विशेष साफ-सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिकारी रहे मौजूद। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता आर.के. सिंह सहित नगर निगम और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व इंजीनियर उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग