टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भस्सी लदी ट्रक खाई में पलटी

बिजली का खंभा टूटा, किसान की फसल बर्बाद; गांव की बिजली आपूर्ति ठप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भंदहां कलां गांव के समीप रविवार तड़के करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही 22 चक्के की भस्सी लदी ट्रक को चालक टोल टैक्स बचाने के लिए नहर मार्ग से निकाल रहा था। इसी दौरान सामने अचानक बिजली का खंभा आ गया, जिसे तोड़ते हुए ट्रक खाई में जाकर पलट गई।

हादसे में ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हो गया, लेकिन मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो क्रेन मंगवाकर ट्रक को खाई से निकलवाया गया, जिसके बाद अवरुद्ध रास्ते पर आवागमन सुचारू कराया गया।

दुर्घटना में बिजली का खंभा टूटने से भंदहां गंगा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लग्न के मौके पर आटा चक्की, नलकूप, पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।

हादसे में खेतों को नुकसान पहुंचा। किसानों नागेंद्र प्रताप सिंह, सांगू राम, सहतू और रामनरेश की सरसों व गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।

भंदहां कलां के पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह ने बताया कि टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन आए दिन नहर मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं और सड़क की हालत भी खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सड़क गांव के उपयोग के लिए बनी है, न कि बड़े वाहनों के लिए। इस संबंध में कई बार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने नहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने, नियमित निगरानी और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था व फसलों के नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE…

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    लोहता के भरथरा तिराहे के पास मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा     SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण