महाशिवरात्रि पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

डीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं की समीक्षा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में 15 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गंगा घाटों तथा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुजारियों एवं संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन सहित बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन व स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    मारकंडेय महादेव मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत   रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर मारकंडेय महादेव मंदिर के…

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत